Kanpur News: घाटमपुर के शाखा जनवारा गांव में बुधवार शाम खेलते समय लापता हुई सात वर्षीय बच्ची का शव गुरुवार सुबह कुएं में उतराता मिला। रात भर पुलिस और परिजन तलाश करते रहे थे, अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कानपुर में रेउना थाना क्षेत्र के शाखा जनवारा गांव में बुधवार की शाम खेलते समय लापता हुए एक सात वर्षीय बच्ची का शव गुरुवार सुबह कुएं में उतराता मिला। बच्ची बुधवार शाम को खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। रात भर परिजन और पुलिस मिलकर बच्ची को खोजते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह बच्ची का शव गांव के पास एक कुएं में उतराता हुआ पाया गया। कुएं की बाउंड्री होने के चलते आशंका जताई जा रही है कि बच्ची खेलते समय उसमें गिर गई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।