फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: व्हील ब्रेक से धुआं निकलने से खड़ी रही गरीब रथ, तकनीकी खराबी को सही कर 13 मिनट बाद हुई रवाना

Sat, 04 Oct 2025 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लखनऊ से कानपुर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन से सटे तीसरे कोच के व्हील ब्रेक बाइडिंग में तकनीकी खराबी के कारण धुंआ निकलने लगा था। इसकी सूचना पर गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने खराबी दूर करने के बाद ट्रेन को 13 मिनट बाद आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
व्हील ब्रेक से धुआं निकलने से खड़ी रही गरीब रथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के व्हील ब्रेक बाइडिंग में धुंआ निकलने की सूचना से गुरुवार को दोपहर गंगा रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया तो पता चला कि इंजन से तीसरे वातानुकूलित कोच के पहिए के पास व्हील ब्रेक बाइडिंग में तकनीकी खराबी के कारण धुंआ निकल रहा है। लोको पायलट ने ट्रेन खड़ी कर उसे सही किया, जिसके बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। दोपहर बाद 2:45 बजे मगरवारा रेलवे स्टेशन से जैसे ही ट्रेन गुजरी उस पर स्टेशन मास्टर की निगाह गईं।

विज्ञापन

देखा गया कि इंजन से सटे तीसरे वातानुकूलित कोच के पहिए के निकट लगी व्हील ब्रेक बाइडिंग से धुंआ निकल रहा है। इसकी सूचना कंट्रोल रूम और गंगाघाट रेलवे स्टेशन को दी गईं। गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3:10 बजे ट्रेन के पहुंचने पर रोक लिया गया। धुंआ निकलने की जानकारी जैसे ही यात्रियों को लगी वह बाहर निकल आए। लोको पायलट ने आई तकनीकी खराबी को सही करते हुए कोच के व्हील ब्रेक बाइडिंग को अलग किया। इसके बाद ट्रेन 3:23 बजे कानपुर को रवाना हो सकी। 13 मिनट तक ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें