Kanpur News: गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रेलटेल कंपनी ने प्लेटफार्मों और मुख्य प्रवेश द्वार पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाकर चालू कर दिए हैं। इनकी मॉनिटरिंग और रिकार्डिंग यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ मुख्यालय से की जाएगी।
शुक्लागंज में गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए परिसर और बाहरी क्षेत्र में शुक्रवार को आठ सीसीटीवी कैमरे लगाकर चालू कर दिए गए है। इसकी मॉनिटरिंग लखनऊ मुख्यालय से होगी, जिसकी रिकार्डिंग भी शुरू हो गई है। रेलटेल कंपनी की ओर से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर चार , प्लेटफार्म दो व तीन पर एक-एक एवं रेलवे परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर दो नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पिछले एक माह से कैमरे लगाने का कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार से सभी कैमरे चालू हो गए है। कैमरे लगाने वाली कंपनी के सुपरवाइजर शुभम ने बताया कि लखनऊ से गंगाघाट रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले सभी रेल स्टेशनों पर यह व्यवस्था की गई है। उन्नाव रेलवे स्टेशन पर पहले से ही यह सुविधा होने के कारण वहां यह कैमरे नहीं लगाए गए है। सभी कैमरों की मॉनिटरिंग लखनऊ मुख्यालय से होगी, जहां सभी रेलवे स्टेशनों का कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर होगी व घटने वाली घटनाओं की रिकार्डिंग भी उपलब्ध होगी।