फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भातू फार्म मोहल्ले में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार…लाखों के जेवर और नकदी बरामद

Sat, 13 Dec 2025 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज की गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने 10 दिसंबर को भातू फार्म में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी इंद्रेश सिंह उर्फ कल्लू पर पहले से ही एनडीपीएस सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने भातू फार्म मोहल्ला स्थित एक घर में हुई चोरी का खुलासा कर दिया। शुक्रवार को सुखलाल खेड़ा मार्ग के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का जेवर व नकदी बरामद की। पूछताछ के बाद तीनों चोरों को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 दिसंबर को भातू फार्म निवासी मुन्नी देवी के घर में छत के रास्ते से घुसे चोरों ने जेवर व नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया था। मुन्नी देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सुखलाल खेड़ा मार्ग के पास से शातिर चोर इंद्रेश सिंह उर्फ कल्लू निवासी भातू फार्म, आकाश निषाद निवासी आजाद नगर व अभिषेक बाजपेई निवासी मिश्रा कॉलोनी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने भातू फार्म मोहल्ले में मुन्नी देवी के घर हुई चोरी की बात कुबूल की। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया जेवर और 9000 रुपये नकद बरामद किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इंद्रेश पर पहले से ही चोरी और एनडीपीएस के तीन मुकदमें कोतवाली सदर और गंगाघाट में दर्ज हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें