एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया
शाम चार बजे के बाद थाने और चौकी के फोर्स को वाहन चेकिंग की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन यह नियमित नहीं है। इसी का फायदा वाहन सवार उठा रहे हैं। अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट ने देर शाम गंगा बैराज का जायजा लिया, वहां एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। सर्दी की वजह से लोग भी कम ही दिखाई दिए। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने बताया कि रोजाना गंगा बैराज पर चेकिंग हो रही है। अराजकता करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एक ही दिन अभियान चला भूले डीएम और आरटीओ
बीते 20 दिसंबर की रात डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह प्रशासनिक अमले के साथ गंगा बैराज पहुंचे। उनके साथ डीसीपी ट्रैफिक, संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारी और कोहना व नवाबगंज थाने का फोर्स मौजूद था। संयुक्त चेकिंग के दौरान यातायात नियमों को तोड़ने वाले 41 वाहनों के खिलाफ चालान व सीज की कार्रवाई की गई। यह अभियान महज एक ही दिन का था।
मैगी पाइंट पर अराजकता
उन्नाव से कानपुर और कानपुर से उन्नाव, लखनऊ अपडाउन करने वाले लोगों का आरोप है कि गंगाबैराज पर ठेलिया दुकानदार सुबह से कब्जा कर खड़े हो जाते हैं। इसके आगे मैगी पाइंट पर दुकानदारों सड़क तक दुकान बढ़ा रखी है, इस कारण आए दिन हादसे होते हैं। नवाबगंज पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाया है। इस कारण शाम होते ही चरम पर अराजकता फैलती है।