फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा बैराज हादसा: व्हाट्सएप की जगह वारयलेस करते तो पकड़े जाते कार सवार, सीसीटीवी में दिखे चेहरे…नंबर मिला गायब

Thu, 25 Dec 2025 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगा बैराज पर पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाली हुंडई कार का सुराग नहीं मिला है; वायरलेस के बजाय व्हाट्सएप से सूचना देने की तकनीकी चूक ने आरोपियों को भागने का मौका दे दिया।
विज्ञापन
गंगा बैराज हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगा बैराज पर बैरियर और पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर फरार हुई कार का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उन्नाव से लेकर बिठूर तक कई सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, जिसमें नंबर प्लेट नजर नहीं आ रही है। कार चालक व बगल की सीट पर जरूर एक सवार नजर आया है। घटना के समय अगर पुलिस मोबाइल पर मैसेज टाइप करके अधिकारियों को भेजने के बजाय वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर देती, तो शायद बेअंदाज कार सवार पुलिस हिरासत में होते।

विज्ञापन

ऐसा न होने से कार सवार बिठूर की ओर भाग निकले। कोहना थाने की गंगा बैराज चौकी इंचार्ज प्रभाशंकर सिंह ने अज्ञात कार सवार के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने, दूसरों के जीवन को खतरे में डालने की एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार मंगलवार की शाम 6:30 बजे गंगा बैराज पर अटल घाट चौकी इंचार्ज संजय, एसआई पूरन सिंह और होमगार्ड हरि प्रकाश नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान काले रंग की हुंडई औरा कार आई और बैरियर काे टक्कर मारने के बाद फरार हो गई।

गंगा बैराज हादसा - फोटो : amar ujala
आधे घंटे बाद अधिकारियों को व्हाट्सएप मैसेज जारी किया
बैरियर को टक्कर लगते ही एसआई संजय, पूरन सिंह और होमगार्ड हरि प्रकाश भी चपेट में आ गए। घटना में तीनों घायल हो गए। इस बीच चालक तेज गति से कार को लेकर बिठूर की आर भाग निकला। मौके पर कोहना थानाध्यक्ष प्रतीक सिंह और ट्रैफिक का स्टाफ भी मौजूद रहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को उठाया और उन्हें हैलट अस्पताल भिजवाया। इस दौरान घटना की जानकारी न ही वायरलेस सेट पर दी गई और न हीं आरोपियों का पीछा किया गया। करीब आधे घंटे बाद अधिकारियों को व्हाट्सएप मैसेज जारी किया गया।
विज्ञापन

आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था - फोटो : amar ujala
तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उनको अस्पताल पहुंचाना भी जरूरी था। हालांकि, वायरलेस से मैसेज किया जा सकता था। आरोपी कार चालक व उसमें सवार की तलाश की जा रही है। डीसीपी सेंट्रल की टीम लगी हुई है।  -आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें