फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बीएसएनएल के भूमिगत केबिल चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन सदस्य गिरफ्तार…भेजा जेल

Sun, 04 May 2025 05:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैंग का सरगना दिल्ली निवासी असलम है। उसके इशारे पर सदस्य बीएसएनएल की भूमिगत केबिल चोरी करते हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सचेंडी पुलिस ने बीएसएनएल के भूमिगत केबिल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। उनके पास से सात लाख रुपये की केबिल मिली है। पुलिस ने तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि सरगना समेत आठ फरार हो गए। यह गिरोह लाइन बदलने के नाम पर केबिल चोरी करता और उसका कॉपर निकाल महंगे दामों पर बेच रहा था।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस की टीम चकरमंडी के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच एक सफेद रंग डीसीएम को खड़ा देख चालक से पूछताछ हुई। गाड़ी व केबिल के पेपर के बारे में पूछताछ करने पर डीसीएम सवार कोई जवाब नहीं दे सके।

विज्ञापन

गैंग का सरगना दिल्ली निवासी असलम है
पुलिस की टीम उन्हें थाने ले आई। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी सचिन तोमर, बिहार के मोहम्मद आजाद और बुलंदशहर निवासी वकील अहमद के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैंग का सरगना दिल्ली निवासी असलम है। उसके इशारे पर सदस्य बीएसएनएल की भूमिगत केबिल चोरी करते हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें