फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फुरकान लेडी गैंग फिर सक्रिय, तीन छात्रों का अगवाकर बंधक बना पीटा…रुपये व मोबाइल लूटे, आरोपी की तलाश

Mon, 26 May 2025 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: वसूलीबाज फुरकान पर बाबूपुरवा और एक बर्रा में कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में बाबूपुरवा में महिला अधिवक्ता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी करने के मामले में पुलिस उसे जेल भेजा था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर वसूली करने लगा है।
विज्ञापन
kidnap, बंधक, किडनैप - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में स्कूली छात्रों से वसूली और मारपीट करने के लिए कुख्यात फुरकान लेडी का बादशाह गैंग फिर सक्रिय हो गया है। गैंग के सरगना फुरकान ने शनिवार को कोचिंग से घर आ रहे अजीतगंज निवासी तीन छात्रों को अगवा कर अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर पीटा और मोबाइल व रुपये लूट लिए। घर से और रुपयों को लाने का दबाव बनाकर छोड़ दिया। छात्रों से मिली जानकारी पर परिजन जब फुरकान के पिता से शिकायत करने पहुंचे तो उसने भी धमकाया।

विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाबूपुरवा अजीतगंज कालोनी निवासी ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे बेटा अपने दो दोस्तों के साथ इलाके में स्थित कोचिंग से पढ़ कर लौट रहा था।  रास्ते में बादशाह गैंग के सरगना फुरकान ने रोक लिया और साथी उत्कर्ष संग उन्हें अजीतगंज स्थित घर ले गया। करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर बेल्ट, रॉड, डंडे से पीटा। जेब में पड़े डेढ़ हजार रुपये व तीनों के मोबाइल छीन लिए। छात्रों को धमका कर एक पांच हजार रुपये देने का दबाव बनाकर छोड़ा।

आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस
डरे-सहमे छात्र घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद छात्रों के पिता फुरकान के घर पहुंचे और उसकी कारस्तानी बताई। हालांकि बेटे को डांटने के बजाय पिता फन्ने खान ने उसका ही पक्ष लिया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो फन्ने खान ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ितों ने बाबूपुरवा पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर बाबूपुरवा अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बाबूपुरवा और बर्रा में कई मामले दर्ज
वसूलीबाज फुरकान पर बाबूपुरवा और एक बर्रा में कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में बाबूपुरवा में महिला अधिवक्ता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी करने के मामले में पुलिस उसे जेल भेजा था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर वसूली करने लगा है।
विज्ञापन

पहले भी कर चुका है वसूली

  • पांच जनवरी: बर्रा इलाके में किदवईनगर स्थित स्कूल के दसवीं के छात्र को पीटकर उंगली तोड़ दी थी। उसे धमकाकर 5.50 लाख रुपये के जेवर घर से चोरी कराए थे।
  • 18 अप्रैल: इलाके के युवक को पीटने का 12 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था।
  • तीन मई 2024: बेगमपुरवा सफेद कालोनी निवासी मोहम्मद समीर से फैक्टरी से लौटते समय गांधी पार्क के पास पांच हजार रुपये लूट लिए थे
  • 16 नवंबर 2024: बाबूपुरवा में महिला अधिवक्ता के घर के बाहर लगा कैमरा चोरी किया। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
  • अक्तूबर 2024: नौबस्ता और हनुमंत विहार में छात्रों को पीट कर हजारों रुपये की वसूली की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें