फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: उमस ने पकड़ ली है तेजी, आंधी और ओले पड़ने की संभावना, बना रहेगा प्री-मानसूनी माहौल

Mon, 26 May 2025 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे प्री मानसूनी माहौल बना रहेगा। शनिवार को मानसून केरल पहुंच गया। यह समय से आठ दिन पहले पहुंचा है। महानगर में मानसून की दस्तक 20 जून के आसपास होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा को लेकर पुरानी कहावत है कि तपिश इतनी सख्त होती है कि चील गर्मी के मारे अपने अंडे छोड़ देती है। लेकिन, इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की हवाओं और वक्त से पहले चल रहे मानसून ने माहौल बदल दिया है, लेकिन उमस ने तेजी पकड़ ली है।

विज्ञापन

अरब सागर और भूमध्य सागर से उठने वाली हवाओं से आने वाली नमी से गर्मी के बीच उमस लगातार बढ़ती जाएगी। मौसम विभाग का मानना है कि इस बीच बारिश का सिलसिला भी चलेगा लेकिन उमस में ज्यादा कमी नहीं होगा।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
पांच दिनों तक रहेगी बादलों की आवाजाही
नौतपा के पहले दिन रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 40.2 से 3.1 डिग्री कम रहा। दिन में बादलों की वजह से धूप का असर ज्यादा नहीं रहा लेकिन उमस से लोग बेहाल दिखे। सीएसए के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
आंधी और ओले पड़ने की संभावना
इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलेंगी। 30 और 31 मई को बारिश तेज होने की संभावना है। नमी की वजह से आंधी और ओले पड़ने की संभावना भी है। माहौल में सुबह की नमी 68 प्रतिशत रही। दोपहर को नमी का प्रतिशत 42 हो गया।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
एक-दो डिग्री का ही उतार-चढ़ाव रहेगा
नौतपा तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन में अधिक तपिश होने का अनुमान नहीं है। एक-दो डिग्री का ही उतार-चढ़ाव रहेगा। बताया कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे प्री मानसूनी माहौल बना रहेगा। शनिवार को मानसून केरल पहुंच गया। यह समय से आठ दिन पहले पहुंचा है। महानगर में मानसून की दस्तक 20 जून के आसपास होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें