फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fraud: कॉरपोरेट ऑफिस से अधिक सख्त थे नियम, एक से दूसरे विभाग नहीं जा सकते थे, स्टॉफ की भूमिका की जांच

Sun, 17 Aug 2025 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: देश-विदेश में ठगी करने वाले एक अवैध कॉल सेंटर में कर्मचारियों को आपस में बात करने और मोबाइल इस्तेमाल करने की मनाही थी। पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर 4.5 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए सिस्टम और सीपीयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में विदेशों में उत्पादों और तैयार माल को अधिक मुनाफा देने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह ने कॉल सेंटर में कॉरपोरेट ऑफिस से अधिक सख्त नियम बनाए हुए थे। यहां कर्मचारियों को आपस में बातचीत करने पर पाबंदी थी, जबकि एक विभाग का स्टाफ दूसरे विभाग में नहीं जा सकता था। उनके मोबाइल बाहर ही जमा करा लिए जाते थे। यह जानकारी साइबर क्राइम टीम को स्टाफ से पूछताछ के बाद सामने आई है।

विज्ञापन

साइबर क्राइम की टीम ने गुरुवार को ग्वालटोली क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित हो रहे कॉल सेंटर और उसके संचालक पुलकित द्विवेदी को गिरफ्तार किया था। वहां से 78 डेस्कटॉप व सीपीयूू, 57 मोबाइल फोन, 11 लैपटॉप, मुहर, लेटर, स्कैनर और कई दस्तावेज बरामद किए थे। साइबर क्राइम ने आरोपियों की बनाई छह फर्माें के 4.5 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए। इस मामले में फर्म के पार्टनर सत्यकाम साहू और पुलकित की पत्नी वर्तिका कटियार की तलाश है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
पूछताछ में मिली हैं कई अहम जानकारियां
कॉल सेंटर में करीब 150 का स्टॉफ था, जिसमें 60 से 70 युवतियां और महिलाएं कार्य कर रही थीं। उनसे पूछताछ में साइबर क्राइम की टीम को कई अहम जानकारियां मिली हैं। एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपियों ने वेबैक्सी टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड और ग्लोबल ट्रेड प्लाजा नाम से फर्म बना रखी थीं। यह ओपन सोर्स से लोगों की व्यक्तिगत और व्यावसायिक जानकारी लेकर उनको विदेश में बैठे काल्पनिक व्यक्ति से संपर्क कराते थे।
विज्ञापन

कॉल सेंटर पकड़ा - फोटो : amar ujala
स्टॉफ की भूमिकाओं की जांच
इसके लिए आरोपियों ने यूएसए, यूके और अन्य देशों के मोबाइल नंबर लिए थे। यह कार्य अधिकतर नई कंपनी बनाने और नया धंधा शुरू करने वालों के साथ होता था। साइबर क्राइम को जानकारी मिली है कि पहले वर्तिका कटियार इसी कॉल सेंटर में कार्य करती थी। बाद में उसने पुलकित से शादी कर ली। वह ही इंटरव्यू और कॉल कर युवतियों को कमांड दिया करती थी। महिला और पुरुष स्टॉफ की भूमिकाओं की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें