फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पांच सौ की पेंशन का झांसा देकर पचास हजार के बाले ले गए ठग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 20 Jul 2025 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ठगों ने वृद्धा से कान की बाली लूट ली। वारदात महाराजपुर थानाक्षेत्र के नरवल रोड पर हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
विज्ञापन
जानकारी देतीं सियादुलारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थानाक्षेत्र के बौसर गांव में रविवार को सफेद बोलेरो सवार शातिर वृद्धा को पांच सौ की पेंशन बंधवाने का झांसा देकर पचास हजार के बाले ले गए। घर पहुंची वृद्धा ने पौत्र को पूरा वाकया बताया तो उसने महाराजपुर थाने में बोलेरो सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बौसर गांव निवासी वृद्धा सियादुलारी के अनुसार वह रविवार सुबह पूजा करने गांव के पास काली मंदिर गईं थीं। लौटते समय नरवल रोड पर सफेद बोलेरो से दो युवक आए। उसमें से एक ने उनसे बातचीत करते हुए पेंशन दिलवाने का झांसा दिया। उन्होंने इन्कार किया तो शातिर ने घर बैठै हर माह पेंशन में रुपये मिलने की बात कही।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद सफेद बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद युवक पेंशन बनवाने के बदले उनसे बाले ले लिए और मौके से चंपत हो गए। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए फुटेज देखी जा रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें