फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: तांत्रिक ने पति को शराब लेने और ननद, सास को पूजन सामग्री लेने भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी तांत्रिक ब्रजेश कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचेंडी थानाक्षेत्र के एक गांव में झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने शुक्रवार को महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कानपुर देहात स्थित घर से तांत्रिक ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सचेंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी तीन माह पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी अक्सर पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत करती है।
विज्ञापन


डॉक्टर से इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पहले गांव के युवक ने झाड़फूंक की सलाह दी। उसी ने एक तांत्रिक से मिलवाया। दस दिन पहले तांत्रिक ने घर आकर कुछ देर पूजा पाठ की थी। शुक्रवार दोपहर को तांत्रिक लाल, काला कपड़ा और नारियल लेकर आया। उसने महिला पर काले प्रेत का साया बताकर झाड़फूंक कराने के लिए कहा।

सहायक पुलिस आयुक्त पनकी - फोटो : अमर उजाला
पूजा में काल भैरव पर चढ़ाने के लिए शराब मांगी। पति शराब लेने घर से करीब एक किमी दूर गया। इसी तरह सास और ननद को भी पूजन सामग्री लाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद शुद्धिकरण के बहाने महिला को कमरे में ले गया और बेहोश कर दुष्कर्म किया।

इसी घर में तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर बाद पति शराब लेकर लौटा तांत्रिक गायब था और पत्नी बेसुध पड़ी थी। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। होश में आने पर पत्नी ने पूरी बात बातई। इसके बाद थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सचेंडी पुलिस ने शनिवार शाम को तांत्रिक ब्रजेश यादव को कानपुर देहात के हाजीपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें