यशोदानगर ओ ब्लॉक निवासी अजय प्रताप सिंह ने चार लोगों के खिलाफ जमीन बेचने के नाम पर 2.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि कमलेश श्रीवास्तव से जमीन खरीदने की बात कही तो उन्होंने गुड विल्स ड्रीम बिल्ट प्राइवेट लिमिटेड के बारे में बताया। वहां कमलेश श्रीवास्तव के बेटे नमन श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव व जीशान अहमद मिले।
इन लोगों ने कोयलानगर में दस हजार रुपये लेकर प्लॉट बुक कर दिया। शेष 3.75 लाख रुपये 31 अक्तूबर 2022 को जमा कर दिए। रजिस्ट्री कराने पर टाल दिया। बाद में पता लगा कि वह जमीन केडीए की है। पैसा वापस मांगा तो 1.40 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष 2.35 लाख वापस नहीं कर रहे हैं। नौबस्ता थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।