फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, रजिस्ट्री के नाम पर कराया दानपत्र, 35 लाख में तय था सौदा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 11:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मकान मालिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर आरोप लगाया कि 35 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने बिक्री पत्र की बजाय धोखे से दानपत्र तैयार कराकर उनका मकान हड़प लिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोविंदनगर की कच्ची बस्ती में मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मकान मालिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सीपी से शिकायत कर आरोप लगाया कि 35 लाख रुपये में सौदा तय करने के बाद आरोपियों ने बिक्री पत्र के बजाय धोखे से दानपत्र तैयार कराकर उनका मकान हड़प लिया।

विज्ञापन

उन्होंने फरवरी 2017 को मकान राम बहादुर से खरीदा था। इसे बेचने के लिए दलाल आरती गुप्ता ने उनकी मुलाकात अभिषेक कुमार सोनी से कराई। जुलाई 2026 को कचहरी में अधिवक्ता अंकुर के बस्ते पर दस्तावेज तैयार किए गए। आरोप है कि अभिषेक, आरती, इमैनुअल अल्बर्ट, अधिवक्ता और उनके साथियों ने कागजात पढ़ने दिए बिना दबाव बनाकर हस्ताक्षर करा लिए।

Trending Videos
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद में बिक्री पत्र के बजाय दानपत्र होने की बात सामने आई। शिकायत में दानदाता के रूप में राधा देवी का नाम दर्ज होने का भी उल्लेख है। कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि अभिषेक सोनी, आरती गुप्ता, इमैनुअल अल्बर्ट, अधिवक्ता अंकुर श्याम समेत अन्य के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें