विजिलेंस से जांच कराने की मांग
एक कंपनी के नाम से खरीदारी की गई है। शिकायत करने वाले राकेश मिश्र ने कई और आरोप लगाते हुए मामले में विजिलेंस से जांच कराने की मांग की है। यह शिकायत डीएम कार्यालय पहुंची, तो उनके निर्देश पर एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को पत्र भेजकर कहा है कि जिलाधिकारी ने जानकारी मांगी है, इसकी जांच कर रिपोर्ट दें।
कागजों में कई जगह सबमर्सिबल पंप
इसमें पूर्व केयर टेकर के कार्यकाल में हुए कार्यों की भी शिकायत की गई है। आरोप है कि कागजों में ही कई जगह सबमर्सिबल पंप लग गए और भुगतान भी हो गया। अधिकारियों ने एडवांस अपने खाते में लेकर विकास कार्य कराया है इसकी भी जांच शुरू हुई है। आठ साल में केयर टेकर विभाग में हुए एक-एक नए व पुराने कार्यों की जांच कराई जा रही है। इसमें कई पुराने अधिकारी व कर्मचारी भी फंसने तय हैं।
अपर नगर आयुक्त प्रथम को जांच के आदेश दिए हैं। उनसे मामले की पूरी जांच कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। -अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त