फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर प्लेन क्रैश: गर्ग एविएशन का एयर सुरक्षा ऑडिट शुरू, डीजीसीए की टीम ने डाला डेरा, सुरक्षा मानकों को देखा

Fri, 18 Sep 2026 09:14 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डीजीसीए की टीम ने बृहस्पतिवार से गर्ग एविएशन का एयर सुरक्षा और टेक्निकल ऑडिट शुरू कर दिया है। 27 अगस्त को हुए विमान हादसे में पायलट और प्रशिक्षु की मौत के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गर्ग एविएशन की उड़ानों पर रोक लगा दी थी। इस ऑडिट के दौरान सुरक्षा मानकों, मेंटेनेंस, ट्रेनिंग और रिकॉर्ड्स की गहन जांच की जाएगी।
विज्ञापन
कानपुर विमान हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सुरक्षा नियमों को तोड़ने और नियामक शर्तों का पालन न करने जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रही गर्ग एविएशन का एयर सुरक्षा और तकनीक ऑडिट बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। डायरेक्ट्रेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम कैंट स्थित गर्ग एविएशन पहुंची। ऑडिट का काम तीन से चार दिन तक चलने की संभावना है। टीम ने पहले दिन ही उड़ान में सुरक्षा मानकों के पालन की प्रक्रिया को देखा। गर्ग एविएशन की उड़ानों पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रोक लगाई है।

विज्ञापन

कैंट पहुंची टीम के सदस्यों ने ऑडिट की प्रकिया शुरू की। बताया गया कि टीम कई दिन तक जांच कर उड़ान के समय सुरक्षा के मानकों की प्रकिया को देखेगी। इस दौरान ये पता किया जाएगा कि इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही तो नहीं की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि तकनीक आडिट में विमान के सुरक्षा नियमों और मानकों के पालन की जांच होती है। टीम के सदस्य संस्था की सुरक्षा नीतियों, पिछले रिकॉर्ड और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों की समीक्षा की जाएगी।

डीजीसीए की टीम कर रही है एयर सुरक्षा ऑडिट
सुरक्षा अधिकारी, प्रशिक्षण पायलट, मेंटीनेंस स्टाफ से पूछताछ की जाएगी। टीम ये भी देखेगी कि स्टाफ आदि सुरक्षा प्रक्रियाओं के बारे में कितना जानते हैं। उड़ान संचालन, विमान पूर्व निरीक्षण और ग्राउंड हेंडलिंग की स्थिति देखी जाएगी। ऑडिट के दौरान मिली कमियों या नियमों के उल्लंघन को दर्ज किया जाता है। गंभीर खामियां या कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाती है। गर्ग एविएशन के अकाउंटेबल मैनेजर विजय गर्ग ने बताया कि यह ये एक रुटीन प्रक्रिया है। डीजीसीए की टीम एयर सुरक्षा ऑडिट कर रही है।

यह है मामला
दरअसल गर्ग एविएशन का चार सीटर प्रशिक्षण विमान 27 अगस्त को कटरी के आगे नत्थापुरवा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उड़ान भरने के 20 मिनट बाद विमान हवा में कई बार घूमा था और फिर जमीन में गिर गया था। हादसे में प्रशिक्षक पायलट कैप्टन सचिन भाटिया और प्रशिक्षु पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई थी। इसके बाद डीजीसीए दिल्ली और लखनऊ की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त विमान और हादसा स्थल की जांच-पड़ताल की थी। इसके बाद टीमें इंजन अैर विमान मलबा अपने साथ ले गईं थीं। टीमें अभी भी इसकी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन ने भेजा है पत्र
गर्ग एविएशन फ्लाइट स्कूल में सुरक्षा नियमों को तोड़ने और नियामक शर्तों का पालन न करने के आरोप लगे थे। एसोसिएशन ऑफ फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन ने ये गंभीर आरोप लगाकर मंत्रालय को शिकायती पत्र भेजा था। सूत्रों ने बताया कि एसोसिएशन ने नागरिक उड्डयन मंत्री और नागरिक उड्डयन सचिव को पत्र लिखा था। पत्र में एसोसिएशन ने गर्ग एविएशन के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराने की मांग की थी। एसोसिएशन ने कहा कि उसने 2024 से डीजीसीए को 14 शिकायतें दी थीं। इन शिकायतों में उल्लंघन और नियमों का पालन न करने के आरोप लगाए गए थे। वहीं गर्ग एविएशन में 50 से ज्यादा प्रशिक्षु पायलट बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे थे। लगातार हो रही जांच और प्रतिबंध से वो और उनके परिवारी जन परेशान हैं। उन्हें वापस बुला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें