अपार्टमेंट व आसपास रहने वाले तीन अन्य परिवार के लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर राहुल सिंह का परिवार लाखों ठगकर फरार हुआ है। पुलिस ने जालसाज परिवार के खिलाफ पनकी थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पनकी पुलिस ने शुक्रवार को सर्विलांस की मदद से राहुल सिंह, रेखा, यश और यासिका को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पनकी स्थित केडीए ड्रीम्स अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में रहकर रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी मिथिलेश त्रिवेदी की बेटी शिखा से 35 लाख रुपये ठगने वाले परिवार को सागर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है ।
विज्ञापन
बुटीक और वर्कशॉप के बहाने ठगता था मोटी रकम
छह माह पूर्व राहुल सिंह, पत्नी रेखा चौहान, बेटे यश उर्फ अमन व बेटी यासिका उर्फ प्रिंसी के साथ केडीए ड्रीम्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट में किराये पर रहने आया था। परिवार ने रतनपुर कालोनी में एक बुटीक खोला और महंगी ड्रेस व अन्य उत्पादों का डिस्प्ले दिखाया। इसके बाद राहुल सिंह व उसके परिवार ने शिखा से मेलजोल बढ़ाकर बुटीक में माल सप्लाई करने के लिए वर्कशॉप खोलने का झांसा दिया और कई बार में 35 लाख रुपये ले लिए। पिछले साल 23 सितंबर को अचानक पूरा परिवार बुटीक बंद कर फरार हो गया। तब पता चला कि अपार्टमेंट व आसपास रहने वाले तीन अन्य परिवार के लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर राहुल सिंह का परिवार लाखों ठगकर फरार हुआ है। पुलिस ने जालसाज परिवार के खिलाफ पनकी थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पनकी पुलिस ने शुक्रवार को सर्विलांस की मदद से राहुल सिंह, रेखा, यश और यासिका को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लखनऊ, नोएडा, मध्यप्रदेश में कइयों
से ठगी कर चुके हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ग्रेटर नोएडा में दो सगे भाइयों से 6.35 लाख ठगे
जालसाज परिवार ने ग्रेटर नोएडा चेतयाना बुजुर्ग निवासी प्राइवेट कर्मी सगे भाई तपेंद्र व भूपेंद्र सिंह चौहान को अचार का कारोबार कराने का झांसा देकर 6.35 लाख रुपये हड़प लिए थे। पिछले साल ठग परिवार तपेंद्र के घर के बगल में किराये पर रहने आया था। पीड़ित ने पनकी थाना प्रभारी अंजन कुमार से संपर्क कर आपबीती बताई। पुलिस ने बताया कि शातिर जालसाज राहुल ठगी के लिए पहले मकान मालिक और उनके परिवार से मेलजोल बढ़ाने के लिए पत्नी और बेटी का इस्तेमाल करता था।