फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नरवल में ठगी का दोहरा खेल; सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए रुपये

Tue, 06 Jan 2026 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल में सरकारी आवास का झांसा देकर एक महिला ने पड़ोसी की जमीन अपने नाम करा ली। वहीं, पाल्हेपुर में साइबर ठगों ने गलती से पैसे भेजने का बहाना बनाकर एक व्यक्ति को चूना लगा दिया।
विज्ञापन
नरवल तहसील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल क्षेत्र में सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नौगवां गौतम निवासी रंजीत ने आरोप लगाया है कि उनकी पड़ोसी महिला ने उन्हें सरकारी आवास दिलाने का वादा किया और इसी बहाने तहसील ले जाकर उनकी जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। पीड़ित ने एसडीएम विवेक मिश्रा को शिकायत दी।

विज्ञापन

इस पर उन्होंने तहसीलदार नरवल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी बीच पाल्हेपुर निवासी रामकरन ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि गलती से उसके खाते में ढाई लाख रुपये चले गए हैं। इस कॉल के बाद रामकरन को ठगी का शिकार होना पड़ा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें