फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रेन के आगे कूदकर और फंदा लगाकर चार लोगों ने की आत्महत्या, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं

Mon, 24 Nov 2025 05:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घटनाएं शहर के पनकी, सचेंडी, नौबस्ता और जीआरपी कानपुर सेंट्रल पनकी क्षेत्र में हुईं।
विज्ञापन
छक्कीलाल शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पनकी, सचेंडी, नौबस्ता और जीआरपी कानपुर सेंट्रल क्षेत्र में चार अलग-अलग लोगों ने आत्महत्या कर ली। इनमें दो लोगों ने फंदा लगाकर तो दो ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन घटना के पीछे के कारण पुलिस को भी नहीं बता सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमॉर्टम भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बर्रा विश्वबैंक निवासी छक्कीलाल शर्मा (56) लोडर चालक थे। परिवार में पत्नी शांति व दो बेटे अश्विनी और नीरज हैं। अश्विनी ने बताया कि पिता को सांस की बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था। रविवार रात करीब आठ बजे घर लौटने के बाद वह बेटे अंश व सोम के साथ मूंगफली खाने लगे। इतने ही खेल-खेल में बच्चों के घर से चले जाओ...कहने पर वह बिना बताए घर से निकल गए। देर रात तक तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रात करीब 12 बजे दादानगर में रहने वाले ताऊ बड़कऊ शर्मा के पास पुलिस की कॉल पहुंची। पुलिस ने बताया कि छक्कीलाल का शव झांसी लाइन पर कपली के पास पड़ा हुआ है। तलाशी में पास से मिली डायरी में लिखे नंबरों से परिजनों को सूचना की। परिजन खुद घटना के बाद से स्तब्ध हैं, कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने घर से पांच किमी दूर घटना कर ली। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के अनुसार प्रथम दृष्टया ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। इसी प्रकार शिवराजपुर थानाक्षेत्र के दुबियाना निवासी शिवबाबू (36) ने पनकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर लेटकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। जीआरपी कानपुर सेंट्रल की सूचना पर पहुंचे पिता रामकुमार ने शव की शिनाख्त की। जीआरपी के अनुसार परिजन घटना के पीछे कारण नहीं बता सके है।
 
Trending Videos

छक्कीलाल के बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह नौबस्ता थानाक्षेत्र के यशोदा नगर सिमरा गांव निवासी अविनाश पाल ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करते हैं। परिवार में दो बच्चे अश्विनी, सात माह का बेटा व पत्नी सोनी पाल (24) थी। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम 6.30 बजे सोनी का पति अविनाश से खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद पति सब्जी लेने बाजार चला गया। वहीं सोनी ने अपने दोनों बच्चों को सास छिदाना को देकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पति के घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि दंपती में विवाद के बाद महिला ने खुदकुशी की है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विशाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सचेंडी थानाक्षेत्र के रामनारायण पुरवा निवासी ओम प्रकाश ट्रक ड्राइवर हैं। चाचा राजकुमार ने बताया कि बेटा विशाल (20) पिता के साथ ट्रक में क्लीनर का काम करता था। रविवार रात वह घर लौटा और अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह परिजन उठे तो उसका सब फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट के अनुसार परिजन घटना के पीछे के कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें