अनवरगंज रिजवी रोड स्थित चमड़ा मंडी तिराहे पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद में युवकों ने चार लोगों को लोहे की रॉड, बेल्टों से जमकर पीटा। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चूड़ी वाली गली निवासी नसीमुल गनी उर्फ चांद ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उनका बेटा मो. तलहा और भांजा मो. अली खाना लेने जा रहे थे। तभी इमरान जनरल स्टोर के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर जमन, अली, मुन्ना, नूर वसीम के भाई और उनके तीन-चार साथियों ने विवाद के बाद पीटना शुरू कर दिया।
मारपीट में पीठ पर बेल्टों के निशान
- फोटो : अमर उजाला
बचाव करने पहुंचे शाहरुख उर्फ अयान उस्मान और दुकान पर काम करने वाले मो. मोनिश को भी पीटा। अनवरगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकाने, गालीगलौज की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।