फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएसजेएम विवि में पूर्व विद्यार्थियों ने सजाई महफिल, रंगारंग प्रस्तुतियां दीं

Thu, 04 Sep 2025 09:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को एक शाम विश्वविद्यालय के नाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, निदेशक प्रो. सुधांशु पांड्या, प्रो. अंशु यादव, पूर्व छात्र डॉ. अवध दुबे, सचिव कैंपस एलुमनाई डॉ. विवेक सचान और संयुक्त सचिव मुकेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. वंदना पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय को गर्व होता है जब यहां के पूर्व छात्र देश-विदेश में नाम रोशन करते हैं। पूर्व छात्र डॉ. अवध दुबे ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित पूर्व छात्रों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य रूप से डॉ. वंदना पाठक, मोहित पांडे, राजीव सक्सेना, डॉ. ओम प्रकाश आनंद, अंकित श्रीवास्तव डॉ. प्रशांत त्रिवेदी ने गीत प्रस्तुत किए। विश्वविद्यालय के तरंग बैंड के कृष्णा भदौरिया ने संगीत की महफिल सजाई।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
गीत प्रस्तुत कर संयोजक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन एलुमनाई एसोसिएशन एग्जीक्यूटिव कमेटी के छात्र सदस्य तरुण राय, आयुषी श्रीवास्तव एवं समृद्धि तिवारी ने किया। पूर्व विद्यार्थी डॉ. कामायनी शर्मा, मनस्वी, राजश्री, निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें