फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लकड़ी कटान रोकने गए वनकर्मियों को पीटा, डिप्टी रेंजर से भी बदसलूकी, पुलिस की मदद से बची जान, जांच शुरू

Fri, 12 Jun 2026 02:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: खत्रीनखेड़ा गांव में जामुन का पेड़ कटान रोकने गए वनकर्मियों और डिप्टी रेंजर के साथ लकड़ी ठेकेदारों ने मारपीट और बदसलूकी की। पुलिस ने लकड़ी लदी पिकअप बरामद कर ली है और तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने लकड़ी लदी पिकअप को पकड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के खत्रीनखेड़ा गांव में निरीक्षण के दौरान दबंग ठेकेदारों ने डिप्टी रेंजर के सामने ही एक वनकर्मी को पीट दिया। साथ ही, डिप्टी रेंजर के साथ भी बदसलूकी की। पीड़ित वनकर्मी संजय कुमार ने बताया कि डिप्टी रेंजर विजय कुमार के साथ एक लकड़ी कटान की सूचना पर जा रहे थे।

विज्ञापन

सूचना मिली थी कि जामुन का पेड़ काटा जा रहा है। मौके पर पहुंचे तो लकड़ी ठेकेदार अनुज पुत्र विद्यासागर, उसका भाई सर्वेश और दाऊवन उर्फ अनीश ने गाली गलौज शुरू कर दी। डिप्टी रेंजर ने कार्रवाई की बात कही, तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए और वर्दीधारी डिप्टी रेंजर तथा संजय कुमार के साथ हाथापाई की।

विज्ञापन

http://



लकड़ी लदी हुई पिकअप को पकड़ा

मारपीट के बाद ठेकेदार और अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद में 112 और सुन्हैला चौकी का पुलिस बल पहुंचा, तब जाकर वनकर्मी सुरक्षित बाहर निकल सके। इस दौरान पुलिस ने मौके से लकड़ी लदी हुई एक पिकअप को पकड़ लिया है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक वनकर्मियों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें