चित्रकूट जिले में कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष अपहरण व हत्याकांड के दो वांछित आरोपियों को मऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर 15,000-15,000 रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी नौशाद अंसारी और इरशाद अंसारी प्रयागराज से दबोचे गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भाई हैं और प्रयागराज के निवासी हैं। बरगढ़ के कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष केसरवानी का बीते 22 जनवरी 2026 को अपहरण बरगढ़ से हुआ था।