फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: माइग्रेन पीड़ित फुटवियर दुकानदार ने ट्रेन से कटकर दी जान, मचा कोहराम

Sat, 11 Oct 2025 08:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फुटवियर दुकानदार ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना गोविंदपुरी स्टेशन की है। जीआरपी की सूचना पर परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अमरलाल गुरबानी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर पटरी पर लेटकर फुटवियर दुकानदार ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। शास्त्रीनगर में प्रभु आस्था अपार्टमेंट में रहने वाले अमरलाल गुरबानी (55) की गुमटी नंबर पांच में जयंती रीगल फुटवियर नाम से शॉप है। उनके पार्टनर और साले जितेश के अनुसार जीजा अमरलाल माइग्रेन से परेशान थे। बीते 17 वर्षों से उनका इलाज चल रहा था। वर्तमान में आलम यह था कि बीमारी के चलते वह डिप्रेशन में रहने लगे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर वह दुकान से निकले और गोविंदपुरी स्टेशन पहुंच गए। इस दौरान जानकारी होने पर बेटे यश ने उन्हें कॉल की तो उन्होंने गोविंदपुरी स्टेशन में होने की बात कही। बेटे ने उन्हें वापस आने के लिए कहा। परिजन उनका इन्तजार कर रहे थे। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो बेटे ने दोबारा कॉल की। इस बार जीआरपी ने अमरलाल के आत्महत्या कर लेने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन बदहवास हो गए। घटना के बाद पत्नी हर्षा और बेटी श्रेया का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें