फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पड़ने लगा कोहरा, गेंहू की फसल को लाभ…राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, मंद गति से चलने की पुलिस ने दी सलाह

Sat, 22 Nov 2025 10:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में शुक्रवार को घना कोहरा छाने से सड़कों पर दृश्यता कम हो गई और यातायात धीमा पड़ गया, लेकिन यह कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभकारी होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
घना कोहरा छाने से दृश्यता हुई कम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में ठंड के साथ ही अब कोहरा भी पड़ने लगा है। शुक्रवार को नगर के मैदानी क्षेत्र के साथ ही घनी आबादी के बीच कोहरा देखा गया। जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा सुबह के समय रहा। जिससे दृश्यता कम होने के कारण राहगीरों का चलना दूभर रहा। वहीं, कोहरा पड़ने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। गेंहू की फसल के लिए यह वरदान है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पांच से आठ बजे के बीच नगर के मैदानी भागों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता कम रही और सड़क पर चलने वाहन सवार अपने वाहनों की लाइट जलाकर निकले। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि ठंड के साथ कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। ऐेसे में लोग अपने वाहनों में येलो लाइट बल्ब जरूर लगाए। साथ ही वाहनों की गति मंद रखे और सीट बेल्ट का प्रयोग करते हुए सचेत होकर वाहन चलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें