फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे और मरम्मत कार्य ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, विलंब से पहुंची…गंगा पुल पर कॉशन से निकाली ट्रेनें

Sat, 03 Jan 2026 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर-लखनऊ रूट पर कोहरे और पुल की मरम्मत के चलते ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। झांसी पैसेंजर और मेमू के समय से न आने के कारण कड़ाके की ठंड में यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
गंगाघाट स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी मुसीबत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में सुबह घना कोहरा होने से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। कई पैसेंजर ट्रेनें घंटों विलंब से गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंची। कई एक्सप्रेस ट्रेनें स्टेशन पर रूककर गंतव्य को रवाना हुईं। सुबह 9:30 बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन आने वाली झांसी पैसेंजर दोपहर 2:30 बजे तक नहीं आई। दोपहर 12:30 बजे आने वाली मेमू ट्रेन भी 2:30 बजे तक न आने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई।

विज्ञापन

लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस दोपहर 12:15 बजे आई, सिग्नल न मिलने के कारण उसे रोका गया। इसी तरह लखनऊ की ओर जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रोक कर निकाला गया। स्टेशन मास्टर आकाश ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

मरम्मत कार्य से कॉशन देकर निकाली गईं ट्रेनें
कानपुर-लखनऊ रूट पर रेल गंगा पुल के डाउन रेल पथ पर शुक्रवार को मरम्मत का काम कराया गया। इसके चलते माल गाड़ियों को 20 किलोमीटर प्रतिघंटा और एक्सप्रेस ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रतिघंटा के कॉशन से निकाला गया। जबकि लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाले अप रेल पथ पर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें