रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। सूबेदारगंज-शकूरबस्ती के बीच तीन जोड़ी, नई दिल्ली और आनंद विहार से कानपुर सेंट्रल के बीच आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
रेलवे के अनुसार 02275/02276 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन 25, 28 और 30 अगस्त को चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल में रात 10:20 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 04147/04148 का एक-एक फेरा 26 और 27 अगस्त को तथा 04163/04164 का एक-एक फेरा 27 और 28 अगस्त को लगेगा। 02456/02455 नई दिल्ली-कानपुर विशेष ट्रेन 28, 29, 31 अगस्त तथा दो और चार सितंबर को चलेगी। नई दिल्ली से सुबह 7:15 बजे चलकर दोपहर 12:30 बजे कानपुर पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर रात 7:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं 02458/02457 आनंद विहार-कानपुर विशेष ट्रेन 30 अगस्त, एक और तीन सितंबर को चलेगी।