फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा नदी में नहाते समय पांच दोस्त डूबे, दो की मौत और तीन का बचाया, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Thu, 07 May 2026 01:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के चंदन घाट पर नहाते समय पांच दोस्त गंगा में डूब गए। इनमें तीन को बचा लिया गया, जबकि दो की मौत हो गई। परिजनों ने गोताखोरों पर पैसे लेकर शव निकालने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आशीष और जीतू की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ के चंदन घाट पर बुधवार की शाम पांच दोस्त गंगा नदी में नहाते समय गहराई में जाने से डूब गए। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तीन को बचा लिया। दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उनका शव बरामद हुआ। सभी कानपुर से खरीदारी करने के बाद कार से लौटते समय चंदन घाट पर रुके थे। उधर, दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

बुधवार शाम करीब छह बजे आटा बंथर निवासी आशीष (22), उसका बड़ा भाई अजीत (25), अचलगंज थाना क्षेत्र के जामिलखेड़ा निवासी मंयक (22) व यहीं के रहने वाले विमल (24) और जालिम खेड़ा के हाईवे एंबुलेंस चालक जीतू शर्मा उर्फ सचिन (22) कार से चंदन घाट पर पहुंचे। वहां दो दोस्त नहाने लगे और गहराई में जाकर डूबने लगे। दोनों दोस्तों को बचाने के लिए बाकी तीनों ने भी नदी में छलांग लगा दी।

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
पांच गोताखोरों की टीम से तलाश कराई
वह भी डूबने लगे। घाट पर मौजूद गोताखोरों व नाविकों ने यह देखकर गंगा में छलांग लगाकर अजीत, विमल व मयंक को बचा लिया। आशीष और जीतू डूब गए। जाजमऊ चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने पांच गोताखोरों की टीम से तलाश कराई। करीब 6:30 बजे जीतू और कुछ ही देर में आशीष का शव नदी से निकाला गया। मौके पर पहुंचे मृतक आशीष के पिता संजय ने बताया कि वह व उनका बेटा हलवाई का काम करते थे। जीतू की मां सोमवती ने बताया उनके पांच बेटे है, जिसमें जीतू सबसे छोटा था।
विज्ञापन

जाजमऊ चंदन घाट पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : amar ujala
दो हजार रुपये मिलने पर गोताखोरों ने शुरू की तलाश
शुक्लागंंज। जान गंवाने वाले आशीष के परिजनों का आरोप है कि आशीष का शव तलाश करने में गोताखोर हीलाहवाली कर रहे थे। अंधेरा होने का बहाना बनाने लगे। जब उन्हें दो हजार रुपये देने की बात कही तो सभी गोताखोर एकजुट होकर खोजबीन में लग गए। कुछ ही देर में आशीष का शव निकाल लाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें