सीएमओ कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार का भी जिक्र
इसके बाद में वे सीएमओ कार्यालय से फिटनेस प्रमाणपत्र लेकर लौटे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एलआईयू ने कुछ माह पहले नगर निगम, केडीए, आरटीओ और स्वास्थ्य विभाग में चल रही धांधली की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर दी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आरटीओ और नगर निगम में हाल ही बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई थी। इसी रिपोर्ट में सीएमओ कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार का भी जिक्र है। हालांकि, कार्रवाई अभी बाकी है।
हाईकोर्ट में हमसे जांच कराने की याचिका डालना
पुलिस भर्ती परीक्षा में शारीरिक नाप-तौल और मेडिकल परीक्षण होता है। बोर्ड में अलग-अलग जगहों के डॉक्टर व प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। इस दौरान कुछ लोगों को वजन-लंबाई या छाती कम होने की बात कह दी जाती है। दूसरे चरण के मेडिकल में आंख, नाक, कान, फुटप्रिंट आदि का परीक्षण होता है।
अभ्यर्थियों को पास करने के लिए 5-10 लाख तक लिए
सबसे अधिक अभ्यर्थियों को इसी परीक्षण में फेल किया जाता है। फेल अभ्यर्थी जब बाहर निकलता है तो उसे बताया जाता है कि हाईकोर्ट में सीएमओ के नेतृत्व में गठित पैनल से परीक्षण कराने की याचिका डालना। हाईकोर्ट के आदेश पर सीएमओ जो टीम गठित करते हैं उस पैनल के डॉक्टरों को पहले से ही निर्देश होता है कि क्या करना है। ऐसे अभ्यर्थियों को पास करने के लिए 5-10 लाख रुपये तक लिए गए।
खुफिया विभाग ने कई विभागों में धांधली की रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दिए गए तथ्यों के आधार पर उनपर नजर रखी जा रही है। जल्द कार्रवाई भी की जाएगी। -डॉ. विपिन ताडा, एडिश्नल सीपी, लॉ एंड ऑर्डर