फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फिरोजपुर-अगरतला ट्रेन 30 से, रिजर्वेशन शुरू, वाया कानपुर होकर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Fri, 20 Aug 2021 02:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर रेलवे ने यात्रियों की संख्या में तेजी से हो रहे इजाफे को देखते हुए पंजाब के फिरोजपुर से वाया कानपुर अगरतला तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 30 अगस्त से शुरू होगी और इसके लिए रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। ट्रेन फिरोजपुर से हर सोमवार और अगरतला से हर गुरुवार को चलेगी।
विज्ञापन


यह है शेड्यूल
समर स्पेशल ट्रेन (04494) 30 अगस्त से हर सोमवार को दोपहर 1:25 बजे चलकर रात 11:45 बजे दिल्ली और दूसरे दिन सुबह 5:40 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। पांच मिनट बाद चलकर तीसरे दिन रात 11:00 बजे अगरतला पहुंचेगी।

वापसी में स्पेशल ट्रेन (04493) दो सितंबर से हर गुरुवार को अगरतला से दोपहर तीन बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 6:25 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। पांच मिनट बाद चलकर दोपहर 12:35 बजे नई दिल्ली और रात 10:40 बजे फिरोजपुर कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें