फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: कानपुर पहुंचे अजय राय…शहीद शुभम के घर पहुंचे, फोटो पर माला चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि

Wed, 07 May 2025 01:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अजय राय ने कहा कि पहलगाम हमले का सेना ने जो बदला लिया है…जो पराक्रम दिखाया है। निश्चित तौर पर देश का सिर ऊंचा हुआ है।
विज्ञापन
परिजनों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया, जिसको लेकर देश में हर्ष का माहौल है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कानपुर पहुंचे। उन्होंने पहलगाम हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन

सबसे पहले अजय राय ने शुभम की फोटो पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मैं तीन बार इस परिवार में आ चुका हूं। पहलगाम हमले का सेना ने जो बदला लिया है…जो पराक्रम दिखाया है। निश्चित तौर पर देश का सिर ऊंचा हुआ है। शुभम के परिजनों के कलेजों में जो ठंडक पहुंची है।

विज्ञापन

सरकार पूरी ताकत के साथ कार्रवाई करे
शुभम की आत्मा को जो शांति मिली है। इसके लिए भारतीय सेना को आभार व्यक्त करते हैं।  ऑपरेशन सिंदूर नाम रखने को लेकर कहा कि निश्चित तौर पर सरकार पूरी ताकत के साथ कार्रवाई करे। आतंकवाद और आतंकवादियों को खत्म करे। नाम चाहे कुछ भी रखें, लेकिन ऐसी कार्रवाई करें कि दोबारा कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें