सोते समय हुई घटना के कारण अफरातफरी मच गई। किसी तरह पीड़ितों ने अपने आशियाना से भागकर जान बचाई। झोपड़ियों में भीषण आग के कारण एक के बाद एक धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल गया। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग को काबू करने के प्रयास शुरू किए। ग
मिनटों में आग ने 50 झोपड़ियों को चपेट में ले लिया
पनकी के शताब्दी नगर रतनपुर में सड़क किनारे 50 से ज्यादा झोपड़ियों में सैकड़ों लोग गुजर बस करते हैं। रात करीब एक बजे बस्ती के ऊपर खंभे से निकली चिंगारी किसी झोपड़ी में पड़ी गई। मिनटों में झोपडी में लगी आग ने एक के बाद एक झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
स्टोव और सिलेंडर फटने से हुए धमाके
आग लगने से लोग अपने गृहस्थी लेकर जान बचाकर भागे। झोपड़ियों के अंदर सो रहे बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। झोपडियों के अंदर रखे सिलेंडर और स्टोफ फटने से तेज धमाके हुए। आग की घटना से महकमे में हडकंप मच गया।
कई किमी तक दिखा भयावह नजारा
दमकल की छह गाड़ियां बस्ती के चारों तरफ से पानी डालकर आग बुझाने में लगी हैं। कई किमी तक से आग के भयावह नजारा साफ देखने लगे। आग से गरीबों की गृहस्थी जलने से बिलखने लगे। पनकी, अरमापुर, सचेंडी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।
कोई जनहानि नहीं हुई है
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। झोपड़ियों से सभी को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।