फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: चालीस दुकान बाजार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, सात दुकानें राख…दमकल ने पाया काबू

Sun, 04 May 2025 11:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किदवईनगर की चालीस दुकान बाजार में तड़के सुबह आग लग गई। हादसे में सात दुकानें जलकर राख हो गईं। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
किदवई नगर की चालीस दुकान बाजार में भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किदवई नगर की चालीस दुकान बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह साढ़े चार बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग से ट्रांसफामर के बगल में कब्जा करके लगाई गई ट्टटर की सात दुकानें जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन

टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, किदवईनगर में रहने वाले जितेंद्र, श्याम, रोहित, संजीवन और मोनू ने ट्रांसफामर के बगल में फुटपाथ कब्जा करके ट्टटर की दुकानें बना रखी है। इन दुकानों से पूजा साम्रगी, मिट्टी के बर्तन और प्लास्टिक का अन्य सामान बेचते हैं। रविवार सुबह साढ़े चार बजे मार्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने ट्रांसफर के बगल में स्थित जितेंद्र की दुकान से लपटें उठती देखीं।

विज्ञापन

किदवई नगर की चालीस दुकान बाजार में भीषण आग - फोटो : amar ujala
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
इसके बाद पुलिस और फायर को सूचना दी। दमकल के पहुंचने से पहले प्लास्टिक के सामान में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते श्याम, रोहित, संजीवन और मोनू की दुकानें में आग की चपेट में आ गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ट्रांसफामर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगना प्रतीत हो रहा है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें