फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लेमिनेशन फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की सात गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 16 Apr 2025 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में फजलगंज डिपो के पास स्थित फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फजलगंज रोडवेज बस अड्डे के नजदीक स्थित लेमिनेशन फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर बुधवार शाम शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर फजलगंज और कर्नलगंज फायर स्टेशन से दमकल सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फैक्टरी और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फैक्ट्री परिसर में रखे लगभग 150 ड्रम एडेहसिव को वहां से हटाकर आग को फैलने से बचाया। इस दौरान फजलगंज से गोविंद नगर जाने वाले ट्रैफिक को कालपी रोड होते हुए निकाला गया।
विज्ञापन


खलासी लाइन निवासी अनूप खन्ना की फजलगंज बस अड्डे के पास लेमिनेशन फैक्टरी है। बेटे अभिषेक ने बताया कि फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर लेमिनेशन में काम आने वाले कपड़े का गोदाम है। शाम छह बजे शाॅर्ट सर्किट से तीसरी मंजिल पर आग लग गई। कपड़े के बंडल चपेट में आने से आग और विकराल हो गई। एडेहसिव के ड्रमों तक आग पहुंची तो कुछ धमाके भी हुए। इससे इलाके के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
अचानक जल उठीं लाइटें तो रोक दिया आग बुझाने का काम
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने इलाके की बिजली कटवाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझाने का प्रयास जारी था, तभी अचानक फैक्टरी की बिजली जल उठी। करंट उतरने की दहशत से कुछ देर के लिए आग बुझाने का काम रोक दिया गया। बताया गया कि इन्वर्टर के कारण लाइट जल गई। लाइन बंदकर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। एसएफओ फजलगंज प्रेमानंद पांडेय ने बताया कि आग बुझा ली गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

मौके पर मौजूद दमकल - फोटो : अमर उजाला
आग की लपटों ने रोका यातायात, लगा जाम
आग लगने पर फजलगंज थाने की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। फजलगंज से गोविंद नगर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को बंद कर कालपी रोड, बैंक ऑफ बड़ौदा होते हुए गोविंदपुरी पुल तक भेजा गया। वहीं, गोविंद नगर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक पुल से उतारने के बाद गडरियनपुरवा और गिरधर कोल्ड स्टोरेज होते हुए निकाला गया। इस बीच गोविंद नगर नए पुल पर जाम लग गया। यातायात सामान्य होने में करीब तीन घंटे से ज्यादा समय लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें