इलाके में कई लोगों से रंगदारी वसूल चुका है सूरज
शैलेंद्र ने बताया कि सूरज ठाकुर का इलाके में वर्चस्व है। वह भाई के साथ कई अन्य लोगों से भी गुंडा टैक्स वसूल चुका है। इससे पहले भी सूरज ने उसके भाई शैलेश से 50 हजार रुपये गुंडा टैक्स वसूला था। पुलिस ने जब आरोपी सूरज ठाकुर से पूछताछ की गई तो उसने पहले वारदात से इन्कार करते हुए वारदात के वक्त एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कही, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने वारदात कबूल कर ली।
चारों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है। अपहरण और फिरौती में जिस वाहन का प्रयोग किया था, उसकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। -श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी पूर्वी