फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दीये से दो गोदामों में लगी आग, लाखों का माल जला, दो गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Thu, 04 Nov 2021 11:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दिवाली की रात पूजा के लिए रखे गए दिये से गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। आननफानन दमकल को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जूही ओ-ब्लॉक स्थित प्लास्टिक के गोदाम में शुक्रवार रात दिवाली की पूजा में जलाए गए दीये से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में पास में स्थित कोल्ड्रिंक का गोदाम भी आ गया। भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आग में लाखों का माल जलने की आशंका है। इलाके में रहने वाले राजेश कुमार का प्लास्टिक गोदाम है। थाना प्रभारी संतोष आर्य के अनुसार शुक्रवार को राजेश दिवाली की पूजा के लिए गोदाम में पहुंचे। यहां उन्होंने कई दीये जलाए।

इसके बाद वह गोदाम बंद कर घर चले गए। दीये की लौ से प्लास्टिक का सामान जलने लगा और कुछ ही देर में पूरे गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों में चीख पुकार मच गई। तेज लपटों ने पास स्थित दीवान सिंह के कोल्ड्रिंक के गोदाम को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोल्ड्रिंक के गोदाम में रखीं कांच और प्लास्टिक की बोतलों के फटने से तेज धमाके भी हुए। गोदामों के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आग की सूचना पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर मैन ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें