फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शाॅर्ट सर्किट से गत्ता फैक्टरी में लगी आग, दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 08 Apr 2025 11:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शाॅर्ट सर्किट से गत्ता फैक्टरी में आग लग गई। घटना अनवरगंज थाना क्षेत्र के चमड़ा मंडी की है। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गत्ता फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनवरगंज थानाक्षेत्र के चमड़ा मंडी में मंगलवार देर शाम गत्ता फैक्टरी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाकाई लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इफ्तिखाराबाद निवासी शेख मोहम्मद की चमड़ा मंडी में गत्ता फैक्टरी है। फैक्टरी की पहली मंजिल पर शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग जहां लगी वहां पर माल डंप था। इससे कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्टरी से लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने खुद को सुरक्षित करने के साथ ही पुलिस और फायर को सूचना दी। कुछ ही देर में लाटूश फायर स्टेशन से दो, फजलगंज, किदवईनगर, कर्नलगंज अनवरगंज से एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गत्ता फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट होने से फैक्टरी में आग लगी थी, जिसे बुझा लिया गया है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें