फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ऑक्सीजन प्लांट के बाहर खड़ी वैन में लगी आग, तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर, बाल-बाल बचे लोग

Tue, 11 May 2021 07:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बब्बर ऑक्सीजन प्लांट के बाहर मंगलवार दोपहर वैन में अचानक आग लग गई। वैन में अंदर 2 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे हुए रखे थे।
विज्ञापन
वैन में आग लगने के बाद फटा ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फजलगंज के गड़रियनपुरवा स्थित बब्बर ऑक्सीजन गैस एजेंसी के बाहर खड़ी वैन में मंगलवार देर शाम आग लग गई। इससे वैन में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर के फटते ही हड़कंप मच गई। दूसरा सिलिंडर उछलकर 50 मीटर दूर जा गिरा।
विज्ञापन


सिलिंडर फटने से वैन के परखचे उड़ गए जो दूर-दूर जाकर गिरे। गनीमत ये रही कि वैन के आसपास कोई मौजूद नहीं था। एसीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वैन के इंजन में आग लगी थी, जिसने पूरी वैन को चपेट में ले लिया। इस बीच वहां तैनात फजलगंज थाने के हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार ने ऑक्सीजन लेने के लिए खड़े लोगों को दूर हटाया।

तभी वैन में रखा एक सिलिंडर फट गया और दूसरा दूर जाकर गिरा। सूचना पर पहुंची फजलगंज फायर स्टेशन की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। एसीपी ने बताया कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। ऑक्सीजन वितरण भी सुचारु रूप से चालू करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समय रहते सभी को हटा दिया गया
प्रत्यक्षदर्शी चौबेपुर के गबड़हा निवासी सुमित, राजा व उन्नाव निवासी फैज ने बताया कि घटना के समय करीब 40 लोग ऑक्सीजन लेने के लिए लाइन में खड़े थे। समय रहते पुलिस, एजेंसी मालिक सुमित बब्बर और कर्मचारियों ने सभी को हटा दिया था, इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कुछ लोग डर के कारण बगैर ऑक्सीजन लिए ही लौट गए। आमदिनों की अपेक्षा भीड़ भी कम थी।

सिलिंडर के टुकड़े से फटा कार का टायर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिलिंडर फटते ही उसका एक टुकड़ा गेट की दूसरी ओर खड़ी वैगनआर कार के टायर पर जा धंसा। इससे टायर फट गया। 

वैन मालिक का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही आग किन कारणों से लगी, इसकी भी जांच कराई जा रही है। 
संतोष सिंह, एसीपी नजीराबाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें