फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गैस गोदाम में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 16 Feb 2025 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गैस गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। गैस गोदाम जूही में रिहायशी इलाके में बना है।
विज्ञापन
गैस गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घनी आबादी वाले जूही इलाके के बारादेवी दक्षिण द्वार गेट के पास स्थित गैस गोदाम में रविवार शाम आग लग गई। गैस गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर पहुंची फजलगंज और किदवईनगर फायर स्टेशन की गाड़ियाें ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

बारादेवी दक्षिण द्वार गेट के बगल में इंडेन गैस की एजेंसी का गोदाम है। रविवार शाम वहां एक गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। जब तक वहां मौजूद लोग आग बुझाने की कोशिश कर पाते, उसने आसपास रखे तीन सिलेंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची किदवईनगर और फजलगंज फायर स्टेशन की दो गाड़ियों ने वहां रखे अन्य सिलिंडर को मौके से हटाया। इसके बाद आग को बुझाने की कवायद हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आशंका है कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें