फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: द लीजेंड होटल की चौथी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 22 Jan 2023 12:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में द लीजेंड होटल की चौथी मंजिल में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद दमकल कर्मी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के फजलगंज स्थित द लीजेंड होटल की चौथी मंजिल में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। होटल में धुंआ भरने से भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फजलगंज, कैंट और किदवई नगर क्षेत्र से दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही फजलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


होटल के मालिक गगन दीप सेठी हैं। बताया गया कि सुबह करीब 10:30 बजे होटल में आग लग गई। होटल में 40 कमरे हैं। घटना के वक्त होटल में 8 गेस्ट मौजूद थे। चौथी मंजिल में काम चल रहा था। वहां सिर्फ फर्नीचर और गद्दे रखे थे। जिसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। कोई जन हानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें