फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दोपहर के शो से पहले टॉकीज में लगी आग, कोई जनहानि नहीं…लाखों के नुकसान की आशंका, रेस्क्यू जारी

Tue, 30 Sep 2025 11:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज की सरस्वती टॉकीज में मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
सरस्वती टॉकीज में लगी आग को बुझाते कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज स्थित सरस्वती टॉकीज में मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर के शो से डेढ़ घंटे पहले लगी इस आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां और गंगा घाट कोतवाली का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन

घटना के समय टॉकीज के मालिक कानपुर निवासी गोपाल जायसवाल और मैनेजर ओम प्रकाश मिश्रा मौके पर मौजूद नहीं थे। ऐसी स्थितियों में टॉकीज की जिम्मेदारी राजन नामक युवक देखता है। आग लगने के कारण का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका जताई गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें