फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur : गद्दे के अवैध कारखाने में लगी आग, दहशत में रहा पूरा इलाका, दमकल की 24 गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 27 Oct 2022 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में गद्दे के कारखाने में बुधवार को भीषण आग लग गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जूही ओ ब्लॉक में अवैध रूप से चल रहे गद्दे के कारखाने में बुधवार को आग लग गई। छत पर रखी कपड़े की कतरन में लगी आग ने धीरे-धीरे तीसरी फिर दूसरी मंजिल को चपेट में ले लिया। दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया कारखाना अवैध रूप से चल रहा था।

विज्ञापन


वहीं घटना के बाद मकान मालिका व कारखाना मालिक मौके से भाग निकले। दलेलपुरवा निवासी मोहम्मद सूफियान की ओ ब्लॉक जूही में तीन मंजिला इमारत है। जिसमें भूतल में कांच का गोदाम है। पहली से तीसरी मंजिल तक सिविल लाइंस निवासी मोहम्मद इकबाल का गद्दे का कारखाना है। वहां रजाई, गद्दे व अन्य कपड़े का सामान बनता था।

दिवाली की छुट्टी के चलते कारखाना सोमवार से बंद था। बुधवार को इकबाल का भाई शाद पहली मंजिल में अकेले बैठा था। तभी शाम करीब सवा चार बजे अचानक छत पर पड़ी कतरन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीसरी मंजिल को फिर दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

किदवई नगर, फजलगंज, जाजमऊ, मीरपुर, लाटूश रोड फायर स्टेशन की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा सके। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी या नहीं इसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर से कोई मिला नहीं है। कारखाने में आग बुझाने के उपकरण भी नहीं थे।

घरों से बाहर भागे लोग, सिलिंडर भी निकाले
आग का विकराल रूप देख आस पड़ोस के लोग भी डर गए। इमारत की बायीं तरफ रहने वाले अनिल मौर्या की पनकी टंकी आग लगने से जल गई। डर के मारे पूरा परिवार घर के बाहर आ गया। वहीं, दायीं तरफ रहने वाले संतोष कुमार भी पूरे परिवार के साथ घर के बाहर आ गए और अंदर रखे गैस सिलिंडर भी बाहर निकाल लाए ताकि आग लगने पर कोई बड़ा हादसा न हो सके। दोनों के घरों की दीवारें भी आग से धंधक उठीं। फायर कर्मियों ने आस पड़ोस की छतों में चढ़कर पानी की बौछार मारकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

काले धूंए से घुटने लगा दम, छोड़ा इलाका
करीब एक किलोमीटर के दायरे में काला धुआं छा गया जिससे कि बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आननफानन कई लोगों को इलाका मजबूरी में छोड़ना पड़ा।

घटनाक्रम
- करीब 4:15 बजे आग लगी।
- 4:30 बजे आग ने विकराल रूप ले लिया।
- 4:45 बजे के लगभग दमकल की पहली गाड़ी मौके पर आई
- 07 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें