फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, फर्नीचर व वायरिंग जली, दमकल ने पाया काबू

Sun, 01 Feb 2026 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कल्याणपुर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शॉर्ट सर्किट से रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से फर्नीचर व वायरिंग जल गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद कैश और दस्तावेज सुरक्षित हैं। कल्याणपुर क्रॉसिंग के सामने जीटी रोड पर सतीश मिश्रा का मकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक है।

विज्ञापन


अचानक बैंक के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। मकान मालिक सतीश की नातिन कृतिका ने पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ ही बैंक की गोविंदनगर निवासी शाखा प्रबंधक निहारिका सिंह चौहान को फोन पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
शाखा प्रबंधक निहारिका चौहान ने बताया कि शनिवार को बैंक शाम छह बजे बंद हुई थी। आग शाॅर्ट सर्किट से लगी थी। कैश और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित हैं। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें