फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: प्लॉट विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सरेराह जमकर चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार और अन्य की तलाश

Tue, 14 Apr 2026 01:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
दो पक्षों में विवाद, जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया ओर वायरल कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़कर झगड़े में बदल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में प्रथम पक्ष से रघुनंदन सिंह पुत्र स्व. शोभाराम सिंह व द्वितीय पक्ष से शिव सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल और अमर सिंह पुत्र राम सहाय निवासी दिबियापुर रोड़ बेला शामिल हैं।

विज्ञापन

http://



फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया है। वहीं, अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें