अंतिम मतदाता सूची में कानपुर जनपद के 10 विधानसभा क्षेत्र में कुल 28,51,060 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 15,35,294 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 13,15,656 है। थर्ड जेंडर के 110 मतदाता हैं। आज प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद में कुल 23 919 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 15,186 पुरुष मतदाता तथा 8731 महिला मतदाता हैं, जबकि 2 दिव्यांग श्रेणी के मतदाता थर्ड जेंडर से संबंधित हैं। इसी प्रकार आयु के अनुसार 18-19 आयु वर्ग के 38,053, 20-84 आयु वर्ग के 27,99,560 तथा 85+ आयु वर्ग के 13,447 मतदाता हैं।
विधानसभाओं में ऐसे हैं मतदाता
अंतिम मतदाता सूची के अनुसार बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में 3,40,950, बिठूर विधानसभा क्षेत्र में 3,44,036, कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,64,636, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में 2,57,330, सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में 2,12,940, आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में 2,21,779, किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में 2,73,355, कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र में 2,69,396, महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,69,379 तथा घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,97,259 मतदाता है। 27 अक्टूबर 2025 से एक अप्रैल 2026 तक कुल 2,38,204 फॉर्म-6, 27,097 फॉर्म-7 और 76636 फॉर्म-8 स्वीकृत किए गए।