फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बरीपाल में ऑपरेशन कुर्सी और सॉरी अम्मा की शूटिंग, संजय पांडेय और राम सुजान सिंह को देखने उमड़ी भीड़

Fri, 15 May 2026 12:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर के बरीपाल कस्बे में भोजपुरी फिल्मों 'ऑपरेशन कुर्सी' और 'सॉरी अम्मा' की शूटिंग चल रही है। दबंग फेम राम सुजान सिंह और संजय पांडेय जैसे कलाकारों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग देखने उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के बरीपाल कस्बा इन दिनों पूरी तरह फिल्मी माहौल में नजर आ रहा है। गांव की गलियों में कैमरों की चमक, लाइटों की रोशनी और कलाकारों की मौजूदगी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। भोजपुरी फिल्म ऑपरेशन कुर्सी व सॉरी अम्मा की शूटिंग शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया है।

विज्ञापन

आसपास ही नहीं बल्कि दूर-दूर से भी लोग अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए बरीपाल पहुंच रहे हैं। फिल्म की शूटिंग में भोजपुरी के प्रसिद्ध अभिनेता संजय पांडेय, अंशुमान राजपूत, अभिनेत्री शिवानी सिंह और बॉलीवुड की सलमान खान की दबंग फिल्म में चौबे की भूमिका निभाने वाले राम सुजान सिंह सहित कई कलाकार मौजूद हैं।

विज्ञापन

शूटिंग करते फिल्मी कलाकार - फोटो : amar ujala
http://



बरीपाल बना मिनी फिल्म सिटी

कलाकारों को अपने बीच देखकर ग्रामीणों और युवाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का पल बता रहे हैं। हर तरफ फिल्म शूटिंग की चर्चा हो रही है और बरीपाल कस्बा इन दिनों किसी फिल्मी नगरी से कम नहीं लग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें