फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्कूटी के लिए छात्राएं लगा रहीं चक्कर, कर्मचारियों की सांसें फूलीं

Mon, 31 Aug 2026 08:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रानीलक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत छात्राओं के आवेदन में विवि जुटा है। काफी संख्या में पात्र छात्राओं के पास निवास और आय प्रमाण पत्र नहीं है।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू में स्कूटी आवेदन के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के आवेदन और आधार कार्ड सत्यापन ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। जहां पात्र छात्राएं अधूरे दस्तावेजों के साथ चक्कर काटने को मजबूर हैं, वहीं प्रक्रिया पूरी कराने में कम समय मिलने से विश्वविद्यालय कर्मचारियों की सांसें फूल रही हैं।

विज्ञापन


योजना के तहत विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों की 2196 छात्राओं का चयन हुआ है। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में आधार सत्यापन और ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्राओं की लंबी लाइन लगी रही। काफी संख्या में छात्राएं दूर-दराज के जिलों से पहुंचीं। कई के पास आय और निवास प्रमाण पत्र नहीं थे। कुछ छात्राओं के आधार कार्ड और अंकपत्र में नाम अलग-अलग दर्ज होने से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। छात्राओं ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की।

विश्वविद्यालय अधिकारियों के अनुसार 19 अगस्त को हुई अंतिम बैठक में योजना के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश मिले। इसके बाद मौखिक रूप से 30 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। समय बेहद कम होने के कारण रविवार को विशेष व्यवस्था कर छात्राओं का आधार सत्यापन कराया गया। अब तक 1700 से अधिक छात्राओं का पंजीकरण और 800 से अधिक के आधार कार्ड सत्यापित किए जा चुके हैं। शेष छात्राओं की प्रक्रिया समय पर पूरी करना चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें