फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के गैप में समाने वाली थी महिला यात्री, RPF के सिपाही ने खींचकर बचाई जान

Thu, 05 Feb 2026 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर-पांच पर आरपीएफ कांस्टेबल विनोद कुमार यादव ने चलती ट्रेन से गिर रही 56 वर्षीय महिला यात्री को सुरक्षित खींचकर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन
आरपीएफ थाने में महिला और बेटा आमिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-पांच पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक बुजुर्ग महिला फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के जानलेवा गैप में गिरने ही वाली थी। तभी वहां तैनात आरपीएफ कांस्टेबल विनोद कुमार यादव ने पलक झपकते ही महिला को अपनी ओर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की है। गाड़ी संख्या 20802 मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-पांच से पटना के लिए रवाना हो चुकी थी। इसी दौरान मेस्टन रोड निवासी अनवर जहां (56) ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह अनियंत्रित होकर ट्रैक की ओर जाने वाले गैप में गिरने लगीं। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल विनोद कुमार यादव ने गिर रही महिला का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर खींच लिया।

विज्ञापन

http://

परिजनों ने जताया आभार

हादसे के बाद आरपीएफ स्टाफ महिला और उनके बेटे आमिर को थाने लेकर आए। अनवर जहां अपने बेटे के साथ पटना जाने वाली थीं। उन्होंने बताया कि ट्रेन छूटने के डर से उन्होंने चढ़ने का प्रयास किया था, जो भारी पड़ गया। जीवनदान मिलने के बाद बेटे आमिर और बुजुर्ग महिला ने आरपीएफ स्टॉफ की बहादुरी और तत्परता का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें