साइबर ठग रविंद्रनाथ सोनी को लेकर जाते पुलिस कर्मी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में कई देशों के 700 से अधिक लोगों से लगभग 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी के खिलाफ बुधवार को पहली चार्जशीट दाखिल हो गई है। कोतवाली पुलिस ने 360 पेज की चार्जशीट में 35 गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सएप चैट समेत अन्य दस्तावेजों को शामिल किया है। आरोपी ठगी के मामले में जेल में है। उसकी पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी चल रही है।
परेड के नवाब इब्राहिम हाता निवासी अब्दुल करीम ने कोतवाली में 42.29 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर कराई थी। उनके मामले में कोतवाली पुलिस दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रविंद्रनाथ सोनी की तलाश कर रही थी। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम को गया था। पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी से दुबई में ठगी के अन्य मामले सामने आ गए। आरोपी ने कई निवेश के नाम पर कई लोगों से ठगी की थी। भारत ही नहीं कई देशों के लोगों ने ईमेल कर पुलिस को शिकायतें भेजीं।