फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दांतों के संक्रमण से गई मादा कंगारू की जान, दो माह से चल रहा था इलाज, दवाएं भी रहीं बेअसर

Thu, 23 Apr 2026 12:13 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सफेद कंगारू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चिड़ियाघर में बुधवार सुबह दांतों और मसूड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण मादा कंगारू की मौत हो गई। दो महीनों से उसका उपचार चल रहा था। चिड़ियाघर निदेशक कन्हैया पटेल ने बताया कि संक्रमण धीरे-धीरे मसूड़ों और जबड़े तक फैल गया था। वह ठीक से भोजन भी नहीं कर पा रही थी। चिड़ियाघर के वन्यजीव चिकित्सक लगातार उसका उपचार कर रहे थे, लेकिन दवाएं संक्रमण रोकने में नाकाम रहीं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संक्रमण मस्तिष्क तक पहुंच गया था। इससे पहले भी उसे दांतों में संक्रमण हुआ था, जो इलाज से ठीक हो गया था। बुधवार को हुए पोस्टमार्टम में गंभीर संक्रमण की पुष्टि हुई है। शव के नमूने जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजे जा रहे हैं।

चिड़ियाघर के रेंजर नावेद इकराम और उनका दल जनवरी 2025 में गुजरात के वनतारा से कंगारू के दो जोड़े लाए थे। इनमें एक जोड़ा सफेद और दूसरा भूरे रंग का था। पिछले वर्ष भूरे कंगारू के जोड़े ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद उनकी संख्या तीन हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें